Maharajganj Times

Maharajganj :जिले में तेंदुए का आतंक: किशोर समेत चार लोग घायल, दहशत में ग्रामीण

Maharajganj
Friday, 21 Mar, 2025
0
202

 

महराजगंज टाइम्स ब्यूरो:-  जिले के निचलौल क्षेत्र में भारत-नेपाल सीमा से सटे कनमिसवा गांव में तेंदुए के हमले से चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस हमले के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल बन गया है। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, निचलौल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

 

गांव में दहशत, वन विभाग से की सुरक्षा की मांग

 

गांव के लोगों का कहना है कि यह पहली बार नहीं है जब तेंदुए ने इस तरह से हमला किया है। इससे पहले भी नेपाल सीमा से सटे बसहिया गांव में एक युवक पर तेंदुए ने हमला किया था। युवक उस समय गन्ने के खेत में काम कर रहा था जब तेंदुआ अचानक झाड़ियों से निकला और हमला कर दिया। गनीमत रही कि युवक की जान बच गई और उसे प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। लगातार हो रहे इन हमलों से ग्रामीणों में भय का माहौल है। लोगों ने वन विभाग से अपील की है कि तेंदुए को जल्द से जल्द पकड़कर जंगल में छोड़ दिया जाएगा। 

 

<